फार्मासिस्ट के 420 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ में होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर आवेदन पत्र मांगे गए हैं। इसके तहत होम्योपैथिक फार्मासिस्ट प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2019 के जरिए कुल 420 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये पद राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों और राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2019 है। हर तरह के आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आएंगे और इसी श्रेणी में आवेदन करने के योग्य होंगे। होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के कुल 420 (अनारक्षित- 224 ) पदों के लिए मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड से बारहवीं अथवा समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए। इसके अलावा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अथवा अनुरक्षित संस्थान से तीन महीने का होम्योपैथिक फार्मासिस्ट प्रशिक्षण प्राप्त किया हो। उम्मीदवारों का होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड, उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। इसके लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष होगी। अधिकतम आयु में छूट उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन होम्योपैथिक फार्मासिस्ट (भेषिजिक)(सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 के माध्यम से किया जाएगा। सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 185 रुपए होगा। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 95 रुपये रहेगा। दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये शुल्क चुकाना होगा। इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग अथवा एसबीआई ई-चालान के जरिए कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक विभाग की वेबसाइट पर लॉगइन करके देखें।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी