फार्मासिस्ट ने ईएनटी के पुरुष मरीज को थमा दी स्त्री रोग की दवा

लखनऊ। फार्मासिस्ट द्वारा ईएनटी के पुरुष मरीज को स्त्री रोग की दवा दवा देने के मामले की जांच के आदेश जारी हुए हैं। इसके लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) प्रशासन ने मरीज की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं।

यह है मामला

चिकित्सा विश्वविद्यालय मेंएक मरीज कुँवर आलोक ने स्थानीय खरीद काउंटर के फार्मासिस्ट के खिलाफ गलत दवा देने की शिकायत दी थी। पीडि़त आलोक ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे ईएनटी की समस्या थी। लेकिन फार्मासिस्ट ने उसे गलत दवा दे दी। मरीज के अनुसार जो दवा दी गई वह ईएनटी समस्या के बजाय स्त्री रोग संबंधी समस्या के लिए थी।

बेचैनी महसूस हुई तो दोबारा डॉक्टर को दिखाया

फार्मासिस्ट

मरीज आलोक ने केजीएमयू के ईएनटी विभाग में डॉक्टर से जांच करवाई थी। इस पर डॉक्टर ने पर्ची पर दवा लिखकर दी थी। इसके बावजूद उसे गलत दवा दे दी गई। मरीज को यह दोषपूर्ण दवा खाने के बाद बेचैनी महसूस हुई। वह इस दवा को लेकर सबसे पहले ईएनटी डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर ने उसे यह दवा तुरंत बंद कर देने को कहा। उसे बताया गया कि यह दवा स्त्री रोग के लिए है।

इस पर पीडि़त ने शिकायत दर्ज करवाई। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) प्रशासन ने मरीज की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

 

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 11 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 12 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 12 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 21 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 21 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए