फार्मासिस्ट पर होगी कार्रवाई

जौनपुर। उमानाथ सिंह जिला महिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान बाहर की दवा लिखने और बाहरी व्यक्ति के दवा वितरण करने आदि खामियां पाई गई। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने फार्मासिस्ट व चिकित्सक के विरुद्घ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी जिला अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने ओपीडी में जाकर मरीजों को दवाओं की जानकारी के लिए ओपीडी के बाहर लगा डिस्प्ले बोर्ड जांचा। इसके बंद मिलने पर शीघ्र चालू करने को कहा। दवा वितरण कक्ष में फार्मासिस्ट की जगह बाहरी व्यक्ति मरीजों को दवा बांटते हुए मिला। इस पर जिलाधिकारी नाराज हुए और सीएमएस को फार्मासिस्ट के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

वार्डों में निरीक्षण के दौरान मरीजों और तीमारदारों ने बताया कि बेड चादर कई दिनों पर बदली जाती है। फल व नाश्ता कभी-कभी वितरित किया जाता है। चिकित्सक बाहर से दवा खरीदने के लिए पर्ची पकड़ा देते हैं। जिलाधिकारी ने पर्ची को अपने पास रख लिया। स्टोर में उपलब्धता के बाद भी बाहर से दवा लिखने की शिकायत पर जिलाधिकारी दवा स्टोर पहुंचे। मरीज को बाहर से लिखी गई चार दवाओं में से तीन दवा स्टोर में मौजूद थी। डीएम ने नाराजगी जताते हुए सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा और संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा।

दवाओं की खरीद, उपलब्धता और वितरण रजिस्टर को देखा। कई महत्वपूर्ण दवाओं के उपलब्ध न होने का कारण पूछा तो स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि जुलाई माह में डिमांड भेजी गई है लेकिन अभी तक आपूर्ति नहीं की गई। जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आगाह किया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई के साथ ही स्टाक में उपलब्ध दवाएं मरीजों को दी जाएं। डीएम ने लेबर रूम की जांच की और जिला महिला अस्पताल के पास बने 100 बेड के अस्पताल का भी निरीक्षण किया। लगभग डेढ़ घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR