फार्मास्यूटिकल्स विभाग ने एएमडी-सीएफ योजना के आवेदन जमा करने का समय बढ़ाया

नई दिल्ली। फार्मास्यूटिकल्स विभाग (डीओपी) ने सामान्य सुविधाओं के लिए मेडिकल डिवाइस क्लस्टर्स (एएमडी-सीएफ) की सहायता योजना के लिए आवेदन जमा करने का समय बढ़ाकर 15 मार्च, 2023 कर दिया है।

बता दें कि डीओपी ने पहले 11 जनवरी, 2024 को एएमडी-सीएफ योजना के तहत पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी रखी गई थी।

चिकित्सा उपकरण उद्योग सहित हितधारकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए विभाग ने नोटिस निकाला है। इसमें बताया गया है कि सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के साथ योजना के आवेदन जमा करने की समयसीमा 15 मार्च, 2024 तक बढ़ा दी गई है।

उद्योग संगठनों ने योजना स्थापित करने के डीओपी के कदम की सराहना करते हुए कहा था कि यह मेडटेक क्षेत्र में विदेशी और घरेलू निवेश को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। दो उप-योजनाओं वाली इस योजना से घरेलू विनिर्माण क्षमता को बढ़ावा देने और चिकित्सा उपकरण क्षेत्र के सतत विकास के लिए क्लस्टर की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलने की उम्मीद जताई गई है।

ये है उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य लाइसेंसिंग शासन लागू होने से पैदा होने वाली जरूरतों को पूरा करने के लिए चिकित्सा उपकरणों के लिए परीक्षण प्रयोगशालाओं को स्थापित करना या मजबूत करने के लिए केंद्र या राज्य सरकारों, संस्थानों या संगठनों का समर्थन करना है।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 23 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 18 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 16 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची