फार्मा उद्योग में आएगा काफी उछाल 

नोएडा। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा है कि आने वाले समय में फार्मास्युटिकल्स उद्योग में काफी उछाल आएगा। भारत सरकार ने इस दिशा में पहल तेज की है। शीघ्र ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। फार्मास्युटिक्ल्स का भविष्य आने वाले समय में काफी उज्ज्वल होगा। नायडू ने यहां एमिटी यूनिवर्सिटी में तीन दिन के 70वें इंडियन फार्मास्युटिकल्स कांग्रेस (आईपीसी) का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ भारत की दिशा में प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास अतुलनीय हैं। भारत स्वच्छ और स्वस्थ बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। आज योग को न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में स्थापित एवं प्रचारित करने का श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है। उन्होंने भारतीय खान-पान व व्यंजनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के व्यंजन व संस्कृति ही मिलकर वसुधैव कुटुम्बकम को चरितार्थ करते हैं। इस मौके पर इंडियन फार्मास्युटिकल्स कांग्रेस के अध्यक्ष तथा सनफार्मा के प्रबंध निदेशक दिलीप सांघवी, एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष व शिक्षाविद डॉ. अशोक चौहान, उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह के अलावा फार्मास्युटिकल्स उद्योग के कई उद्यमी और वैज्ञानिक उपस्थित थे। तीन दिन के आईपीसी का समापन 23 दिसंबर को होगा। इस दौरान तीनों दिन फार्मावीजन 2030 पर चर्चा होगी। इसमें उद्योग से जुड़े उद्यमी फार्मा उद्योग की चुनौतियों तथा अवसरों पर अपने विचार रखेंगे।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 13 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 17 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए