फार्मा कंपनियों के खिलाफ उतरे दवा प्रतिनिधि

करनाल। हरियाणा दवा प्रतिनिधि संघ की करनाल इकाई ने दवा कंपनियों द्वारा मेडिकल प्रतिनिधियों का शोषण करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि हाल ही में फार्मा कंपनी के दबाव में आकर अंबाला के एमआर आशीष कुमार ने अमृतसर में आत्महत्या कर ली थी। आशीष ने अपनी मौत के लिए कंपनी को जिम्मेदार ठहराया था। सुसाइड नोट में आशीष ने लिखा कि हरियाणा दवा प्रतिनिधि संघ उनके परिवार के लोगों की मदद करे और उसकी मौत की जिम्मेदार कंपनी पर सख्त से सख्त कार्रवाई करवाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान दवा प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए संघ के जिला प्रधान गुरु प्रसाद ने कहा कि लगभग सभी दवा कंपनियां प्रतिनिधियों का जमकर शोषण कर रही हैं। इस शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए दवा प्रतिनिधि संघ का गठन किया गया था। कई बार कंपनियों और दवा प्रतिनिधि के बीच मामलों को सुलझाने का काम किया गया। इस अवसर पर प्रवेश गाबा, महासचिव संजीत मिश्रा, आदित्य रावत, उमेश नंदा, हरदीप वालिया, संदीप वर्मा, विनोद, जयप्रकाश, विनीत, प्रदीप व प्रतीक मौजूद रहे।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 4 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 4 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़