फार्मा कंपनी के विरोध में उतरे दवा प्रतिनिधि

हिसार। दवा प्रतिनिधि एक फार्मा कंपनी के विरोध में उतर आए हैं। भारतीय मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव महासंघ की हरियाणा इकाई हरियाणा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने एक दवा कंपनी के प्रबंधकों के बहिष्कार का आह्वान करते हुए विभिन्न डॉक्टरों से संपर्क अभियान चलाया।
इस अवसर पर बीएमएसएआरएम के हरियाणा इकाई के प्रदेश महामंत्री व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विकास बिश्नोई ने बताया कि एक दवाई कंपनी गुरुग्राम में काम करने वाले अपने दवा प्रतिनिधि को पिछले लगभग दो-तीन महीने से प्रताडि़त कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने दवा प्रतिनिधियों को कार्य क्षेत्र से बाहर ट्रेनिंग के नाम पर भेजकर प्रताडि़त करने का प्रयास किया है। इस मामले में कंपनी से पत्राचार किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आरोप है कि कंपनी ने अपने सभी दवा प्रतिनिधि को यूनियन से त्यागपत्र देने को कहा है और धमकी दी है कि जो दवा प्रतिनिधि यूनियन से त्यागपत्र नहीं देगा, उसके खिलाफ कंपनी कार्रवाई करेगी। हिसार इकाई के सभी सदस्यों ने काले रिबन बांधकर अपना रोष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सचदेवा, जिला मंत्री नीरज ग्रोवर, जिला अध्यक्ष विजय बजाज व अन्य साथी रवि, सनी बजाज, अंशुल, सुबोध बत्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 14 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर