फार्मा कंपनी पर रेड, मिली खामियां, उत्पादन पर लगाई रोक

हरिद्वार। लिब्बरहेड़ी में फार्मा कंपनी पर छापामारी की गई है। इस दौरान कंपनी में दवा निर्माण में बड़ी खामियां मिलीं। टीम ने दवा कंपनी के उत्पादन पर रोक लगा दी। साथ ही टीम ने चार दवाओं के सैंपल लिए हैं।

यह है मामला

ड्रग विभाग और सीडीएससीओ की टीम ने एक दवा कंपनी में छापा मारकर बारीकी से जांच की। इस दौरान कंपनी में दवा निर्माण में बड़ी खामियां मिलीं। टीम ने दवा कंपनी के उत्पादन पर रोक लगा दी। साथ ही, चार दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर कंपनी के लाइसेंस को कैंसिल करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गौरतलब है कि सरकार के निर्देश पर हरिद्वार जिले में ड्रग विभाग और सीडीएससीओ विभाग की टीम संयुक्त रूप से दवा कंपनियों की जांच में जुटी हंै। इसी क्रम में मंगलवार शाम ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती और एडीसी डॉ. सुधीर कुमार के नेतृत्व में टीम ने मंगलौर क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी स्थित एक दवा कंपनी में छापामारी की। टीम ने कंपनी में बन रही दवाओं की बारीकी से जांच की।

बिना आरओ के पानी से दवा का निर्माण

टीम ने दवा बनाने वाले उपकरणों और लैब की भी जांच की। इस दौरान टीम को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने और बिना आरओ के पानी से दवा बनाने समेत टेक्निकल स्टाफ में भी भारी खामियां मिलीं। इस पर टीम ने दवा उत्पादन पर पूरी तरह से रोक लगा दी। वहीं,चार दवाओं के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए।

दवा उत्पादन पर लगाई रोक

फार्मा कंपनी

ड्रग इंस्पेक्टर हरिद्वार अनीता भारती ने बताया कि कंपनी में दवा बनाने में कई खामियां मिली हैं। दवाओं का सही से रखरखाव नहीं था। बिना आरओ के पानी से दवा बनाई जा रही थी। खामियां मिलने पर दवा कंपनी के उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। चार दवाओं के सैंपल भी लिए हैं। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी मिली तो कंपनी का लाइसेंस कैंसिल किया जाएगा।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 31 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट