फार्मा कंपनी LUPIN ने लॉन्च की नई दवा, शेयर पर दिख सकता है असर

मुंबई। फार्मा कंपनी ल्यूपिन ने अमरेका में नई दवा लॉन्च की है। ये नई दवा Mirabegron Extended Release Tablets 25 mg है।

कंपनी ल्यूपिन के अनुसार उसकी नई दवा को अमेरिका के एफडीए से मंजूरी मिल गई है। इसके बाद ही दवा को बाजार में उतारा है। माना जा रहा है कि कंपनी के शेयर पर इसका असर अगले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिखाई देगा।

गौरतलब है कि पिछले कारोबारी सत्र में ल्यूपिन के स्टॉक में गिरावट आ गई थी। कंपनी का स्टॉक करीब 3 फीसदी गिरकर बंद हुआ था।

कौन सी दवा हुई लॉन्च

ल्यूपिन ने Mirabegron ER लॉन्च की है जो कि Astellas Pharma Global development की दवा Myrbetriq ER 25 mg की जेनेरिक इक्विवलेंट है।

बता दें, ER यानी कि Extended Release दवाएं कुछ अलग प्रकार से बनाई जाती है, ये दवाएं शरीर में ज्यादा समय तक रहने में सक्षम हैं ताकि इनका असर अधिक समय तक शरीर पर रहे, ऐसा करने से मरीज के लिए दवाओं का कोर्स पूरा करना आसान और बेहतर हो जाता है। ल्यूपिन सिर्फ अमेरिक ही नहीं बल्कि दुनिया के 100 से ज्यादा बाजारों में अपनी दवाएं बेचती है।

आखिरी कारोबारी दिन 3 फीसदी गिरावट

आखिरी कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को स्टॉक करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 1547 के स्तर पर बंद हुआ। बीते एक साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो स्टॉक ने 125 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 8 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी