फार्मेसी कॉउंसिल रजिस्ट्रार का मामला पहुंचा हाइकोर्ट

अम्बाला (बृजेन्द्र मल्होत्रा)। हरियाणा स्टेट फार्मेसी कॉउंसिल के पदच्युत रजिस्ट्रार का मामला अब पंजाब व हरियाणा कोर्ट में पहुंच गया, जिसकी सुनवाई आगामी 6 दिसंबर 2019 को होनी निश्चित हुई है ।
पुराने फैसले को कोर्ट में चुनौती को नजरअंदाज करते हुए अनुचित दबाव व अंधेरे में रख किसी ने एसीएस से हरियाणा स्टेट फार्मेसी कॉउंसिल के रजिस्ट्रार सहित पूरे स्टाफ की नियुक्तियों को रद्द करवा दिया था। इससे पूरे राज्य में हलचल सी मच गई परन्तु कॉउंसिल के सभी पदाधिकारी अपनी कार्यप्रणाली के प्रति आश्वस्त थे कि वे ठीक कार्य कर रहे हैं और कदम-कदम की जानकारी पारदर्शिता से मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा रहे हैं तो एसीएस का ऐसा पत्र कैसे जारी हो गया? जबकि कोर्ट के एकतरफा फैसले को डबल बेंच पर चुनौती भी दी हुई थी, जिसकी सुनवाई जनवरी 2020 में होनी निश्चित हुई है। एसीएस को भी इस बारे कोर्ट से नोटिस मिला हुआ है। इसके बावजूद नियुक्ति रद्दीकरण के फरमान वाला पत्र जारी हो गया, जो प्रथम दृष्टया ही कोर्ट में जाने पर राहत दिलवाने वाला लग रहा था, हुआ भी वही।
रजिस्ट्रार द्वारा पंजाब-हरियाणा न्यायालय में एसीएस के इस (नियुक्ति रद्द करने वाले) पत्र को चुनोती दी। साथ ही फार्मेसी कॉउंसिल को भी पार्टी बनाया गया है कि जब कॉउंसिल के अनुमोदन व सरकार ने उनके कार्यकाल को मार्च 2020 तक मान्यता दी हुई है तो नियुक्ति रद्द कैसे ? सूत्रों के अनुसार हाईकोर्ट द्वारा इस पत्र के लिखे जाने वाले एसीएस व कॉउंसिल को कोर्ट में तलब किया, जिसकी सुनवाई के लिए 6 दिसम्बर 2019 की तिथि निश्चित की है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 2 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 2 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 24 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन