फैक्ट्री और गोदाम में छापेमारी, 20 कार्टून आयुर्वेदिक दवा जब्त

श्रीगंगानगर (राजस्थान)। दिल्ली पुलिस ने श्रीगंगानगर स्थित रीको में फैक्ट्री और दिल्ली के एक गोदाम में छापेमारी की। दोनों जगह ट्रेडमार्क के गलत इस्तेमाल कर बनाई गई आयुर्वेदिक दवाओं के भंडार होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने यहां करीब तीन घंटे तक तलाशी ली। इस दौरान करीब 20 बड़े कार्टून इस दवा के बरामद किए गए। दिल्ली के पीतमपुरा निवासी आचार्य मनीष ग्रोवर ने इस बारे में दिल्ली के सुभाषचंद्र प्लेस थाने के सहायक पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें श्रीगंगानगर में एल ब्लॉक हनुमान मंदिर के निकट निवासी व हाल रीको स्थित गगन फार्मास्युटिकल्स के मालिक बृजेश शर्मा, उनकी पत्नी व फैक्ट्री में पार्टनर संतोष शर्मा, दिल्ली में राजोरी गार्डन के निकट ए 28 विशाल एन्क्लेव निवासी अमित बजाज, भारत और आशीष जावा पर आरोप लगाए गए हैं।
परिवादी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर दिल्ली के मौर्या एन्कलेव थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच इंस्पेक्टर मदन मोहन कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने एक साथ तीन जगह छापेमारी कर उक्त दवाएं बरामद की हैं। इस संबंध में आरोपी फैक्ट्री मालिक बृजेश शर्मा से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने अपना पक्ष रखने से मना कर दिया। यहां तक कि मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों को भी फैक्ट्री में नहीं जाने दिया गया।
जानकारी अनुसार परिवादी आचार्य मनीष ग्रोवर ने दर्ज करवाए मुकदमे में आरोप लगाए हैं कि आरोपी बृजेश शर्मा और चारों अन्य नामजद आरोपियों से परिवादी का करीब पांच साल से संपर्क है। परिवादी एसबीएस हर्बल प्राइवेट लिमिटेड से अपनी आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करवाकर खरीद रहा है। आरोपियों ने परिवादी द्वारा तैयार करवाई जा रही दवा किटों की हूबहू नकल तैयार कर परिवादी की फोटो लगाकर अलग से बेचना शुरू कर धोखाधड़ी की है। आचार्य मनीष ग्रोवर के अनुसार आरोपी डॉ. नेहा, डॉ. राधिका, डॉ. परुल, डॉ. आरके बंसल व डॉ. शर्मा के नाम से पीडि़त के मरीजों से संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान वे परिवादी के मरीजों को वही दवाएं सीधे बेचकर परिवादी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्योंकि परिवादी के सभी मरीजों का डेटा आरोपियों के पास मौजूद है, इसलिए वह डेटा आरोपियों से बरामद किया जाना जरूरी है। इसके लिए आरोपियों के ठिकानों पर तत्काल छापेमारी कर सर्च अभियान चलाएं। परिवादी की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने श्रीगंगानगर के निकट रीको स्थित फैक्ट्री और दिल्ली स्थित गोदाम में छापेमारी की।
दिल्ली पुलिस की टीम ने श्रीगंगानगर में रीको स्थित फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान 20 बड़े कार्टून आयुर्वेदिक दवा बरामद की। इन सभी में दवा पर परिवादी आचार्य मनीष ग्रोवर की फोटो और परिवादी के मरीजों का चुराया गया डाटा की सीडी बरामद की। इनको ट्रक में पुलिस अपने साथ दिल्ली ले गई है।  हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि पुलिस ने इस संबंध में कोई गिरफ्तारी की है अथवा नहीं।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 15 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 17 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली