फ्री दवा के ऑफर पर 4 फार्मा कंपनियों को समन

नई दिल्ली। दवाओं पर एक के साथ एक फ्री या 20 फीसदी एक्स्ट्रा जैसे ऑफर देना फार्मा कंपनियों को भारी पड़ सकता है। सरकार मुफ्त या एक्स्ट्रा दी जाने वाली दवाओं पर जीएसटी नहीं मिलने पर सख्त हो गई है। संभव है कि आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को फार्मा कंपनियों की तरफ से बेची जाने वाली दवाओं और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स पर एक के साथ एक फ्री जैसे ऑफर ना मिलें। इनडायरेक्ट टैक्स विभाग एक्स्ट्रा दी जाने वाली दवाओं पर जीएसटी नहीं मिलने पर सख्त हो गया है। सूत्रों के मुताबिक डायरेक्टर जनरल जीएसटी इंटेलिजेंस ने देश की 4 बड़ी फार्मा कंपनियों नोवार्टिस इंडिया, सिप्ला, ल्यूपिन और सन फार्मा को समन भेजकर मीटिंग के लिए बुलाया है।
इसके अलावा करीब 30 कंपनियों की तरफ से डिस्ट्रीब्यूटर, रिटेलर और कंज्यूमर को बिना जीएसटी चुकाए ऑफर्स देने के मामले में जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक इनडायरेक्ट टैक्स विभाग चाहता है कि या तो कंपनियां फ्री कह कर बेचे जा रहे सामान पर जीएसटी चुकाएं या फिर लिए गए इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा वापस लौटाएं। जानकारों के मुताबिक मुफ्त या एक्स्ट्रा जैसे ऑफर सिर्फ फार्मा कंपनियां ही नहीं एफएमसीजी और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर भी दिए जा रहे हैं जिन पर इनडायरेक्ट टैक्स विभाग की टेढ़ी नजर है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक