बंद घर पर छापा मारकर कोडिन कफ सिरप की खेप जब्त, आरोपी पकड़ से बाहर

कटिहार (उप्र)। बंद घर पर छापा मारकर कोडिन कफ सिरप की खेप जब्त करने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा स्थित एक किराए के बंद पड़े मकान में की गई है। पुलिस ने बंद घर का ताला तोड़कर मकान मालिक की उपस्थिति में 3120 बोतल कोडिन कफ सीरफ को जब्त किया है। इस मामले में आरोपी किराएगदार कोढ़़ा निवासी मो. आरिफ के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

यह है मामला

थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सिरसा स्थित एक बंद घर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप डंप किया गया है। सूचना के तहत उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मंडल और मुफस्सिल थाना पुलिस के सहयोग से सिरसा स्थित बंद घर में छापेमारी की गई।

30 कार्टून बरामद

छापेमारी के दौरान मकान मालिक वसगीत सिंह को भी मौके पर बुला लिया गया। उनके किराये के घर के अंदर से करीब 30 कार्टून बरामद किया गया है। इसमें 25 कार्टून में रखा गया तीन अलग-अलग कंपनी का एक ही रंग की बोतल और ढ़क्कन लगा हुआ कोडिन कफ सीरप जब्त किया गया है। कार्टून के अंदर रखी 3120 बोतल जब्त कर ली गई हैं।

आरोपी की पहचान किराएदार कोढ़ा थाना क्षेत्र के मो. आरिफ के रूप में हुई है। पता चला है कि बरारी थाना क्षेत्र में कोडिन कफ सीरप के साथ उसे गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में बरारी थाना में केस भी दर्ज था। आरोपी को इस मामले में जेल भेजा गया था। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से कोडिन कफ सीरप का धंधा करने लगा। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक