बंद दुकान में मिला नशीली दवाओं का जखीरा 

श्रीगंगानगर। औषधि नियंत्रण विभाग ने वीके सिटी कॉलोनी की बंद दुकान में नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने दुकान मालिकों पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि वीके सिटी स्थित एक दुकान के अंदर नशीली दवाओं को अवैध रूप से बेचने के लिए रखा गया है। इस पर दुकान की तलाशी लेने के लिए एसपी हरेंद्र महावर से वारंट जारी करवाया गया। मौके पर पहुंचे तो दुकान पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने औषधि नियंत्रण विभाग के इंस्पेक्टर रामपाल वर्मा और पंकज जोशी को बुलाया। वीके सिटी कॉलोनी के मालिक से जानकारी लेकर दुकान के मालिकों को बुलाया, लेकिन दुकान मालिक मौके पर नहीं आए। इंतजार के बाद दुकान का ताला तोड़ा गया।
दुकान में भरे पड़े कार्टन में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां मिलीं। ड्रग इंस्पेक्टर रामपाल वर्मा के अनुसार इनमें 32536 कैप्सूल और गोलियां तथा 38 सिरप बरामद किए गए हैं। जिस दुकान में यह नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है, उसका कोई लाइसेंस नहीं है। दुकान के मालिक पुनीत गोदारा पुत्र रणजीत गोदारा व राजेश उर्फ राजेंद्र कुमार पुत्र जगदीश धांगड़ के खिलाफ उक्त नशीली दवाओं को अवैध तरीके से स्टोर कर बेचने के इरादे का आरोपी मानते हुए केस दर्ज किया गया है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई