बंद होगी बेडाक्यूलिन दवा!

ग्वालियर । गंभीर टीबी एमडीआर और एक्सडीआर टीबी के रोगियों के लिए जरूरी दवा बेडाक्यूलिन बंद हो सकती है। दरअसल, यह दवा लेने वाले मरीजों का रोजाना ईसीजी होना जरूरी है, लेकिन एमडीआर टीबी अस्पताल में ईसीजी मशीन नहीं है और जेएएच में अन्य मरीजों को इंफेक्शन के खतरे के चलते टीबी मरीजों का ईसीजी नहीं किया जा रहा है। डीआर टीबी सेंटर संभागीय प्रभारी डॉ. मनीष शर्मा ने सीएमएचओ को पत्र लिखकर कहा है कि यदि ईसीजी मशीन की व्यवस्था जल्द नहीं की गई तो बेडाक्यूलिन दवा बंद करनी पड़ सकती है। एमडीआर और एक्सडीआर टीबी के मरीजों के लिए शासन ने बेडाक्यूलिन दवा शुरू की है। सीएमएचओ डॉ. मृदुल सक्सेना का कहना है कि एमडीआर टीबी अस्पताल से ईसीजी मशीन की डिमांड आई है। मुख्यालय को इससे अवगत करा दिया है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जेएएच अधीक्षक से चर्चा कर टीबी अस्पताल में ईसीजी कराने की व्यवस्था की जाएगी।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए