बच्चों को पिलाया पोलियो ड्रॉप की जगह सैनिटाइजर

यवतमाल (महाराष्ट्र) । महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में पोलियो टीकाकरण के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां स्वास्थ्यकर्मियों ने 12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह सैनिटाइजर पिला दिया। जिसके बाद से बच्चों की हालत बिगड़ने लगी और उनको आनन-फानन में जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने घटना क जांच के आदेश दिए गए हैं।

मामला सामने आने के बाद अगले दिन जब गांव के लोगों ने इस बारे में पोलिया अभियान वाली टीम को बताया गया तो उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ। जहां उन्होंने दूसरी बार पीड़ित बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। बता दें कि सभी बच्चों की उम्र पांच साल से कम है। दरअसल जिला परिषद के CEO श्रीकृष्ण पांचाल मे मामले की जांच के आदेश देने के बाद कहा कि यह एक बड़ी लापरवाही है। कैसे कोई सैनिटाइजर को पोलियो की दवा समझकर पिला सकता है।इस मामले में भानबोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर, एक आंगनबाड़ी सेविका और एक आशा कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव के लोग और समाज सेवी संगठनों ने कहा कि जल्द ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे से मुलाकात कर मामले की जांच करवाई जाएगी। गौरतलब है कि रविवार को पूरे देश में पोलिया अभियान चलाया गया था। जिसके तहत यवतमाल जिले के कापसिकोपरी गांव में भानबोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इन बच्चों को स्वास्थ्यकर्मियों ने गलती से पोलियो ड्रॉप की जगह सैनिटाइजर पिला दिया। कुछ घंटों बाद इन बच्चों को उल्टी और बेचैनी की शिकायत के बाद इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की टीम इनकी निगरानी कर रही है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक