बनाया रिकॉर्ड, 16 घंटे में 107 आंखों की सर्जरी

प्रयागराज : रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी के निदेशक और प्रयागराज में एमएलएन मेडिकल कॉलेज (एमएलएनएमसी) के प्रिंसिपल डॉक्टर एस.पी. सिंह ने 16 घंटे, 30 मिनट की अवधि में इंट्राओकुलर लेंस (आईओएल) इम्प्लांट के साथ 107 फेकमूल्सीफिकेशन सर्जरी मुफ्त में आयोजित करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

उन्होंने रिकॉर्ड बनाने के बाद कहा, 25 फरवरी को लगातार साढ़े 16 घंटे तक सुबह छह बजे से रात 10.30 बजे के बीच सर्जरी की गई।

एक सप्ताह की देखरेख के बाद अब सभी मरीज ठीक हैं। उन्होंने कहा, मैं एक बार में इतनी सारी सर्जरी करने से खुश हूं और आशा करता हूं कि यह सर्जरी युवा सर्जनों को प्रेरित करने का काम करेगी।

उन्होंने आगे कहा, मैंने पहले ही लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस को आवश्यक प्रमाणों के साथ उपलब्धि के बारे में सूचित करते हुए लिखा है।

उन्होंने बताया कि, इससे पहले नई दिल्ली में आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल के तत्कालीन ब्रिगेडियर डॉ. जेकेएस परिहार ने अक्टूबर 2011 में पूर्वी लद्दाख में 34 फेकमूल्सीफिकेशन सर्जरी की थी और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में अपने लिए जगह बनाई थी।

पांच मार्च 2001 को सिंह ने एक बार में 11 घंटे में 81 ऑपरेशन करके लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में एक रिकॉर्ड बनाया था.

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त