बस से दवाइयों की तस्करी, 2 गिरफ्तार

शिमला। बालूगंज पुलिस ने बस में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां ले जाते दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार पुलिस ने कालका-शिमला हाईवे पर उपनगर शोधी में नाका लगा रखा था। एचआटीसी की चंडीगढ़ से रिकांगपिओ जा रही बस (एचपी 25ए-3325) को रोककर कर तलाशी ली गई। बस की दो अलग-अलग सीटों पर बैठे यात्रियों से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाएं पकड़ीं। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि तिब्बत कालोनी नाभा हाउस निवासी प्रवीण कुमार (24) के कब्जे से नाइट्रोजापाम की 151 और ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की 286 गोलियां मिलीं। इसके अलावा प्रतिबंधित कफ सिरप कोडिन की 28 बोतलें भी बरामद हुईं। वहीं, नुक्कड़ गली बरोटी वाला निवासी निशांत कुमार (26) के पास से ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की 109 गोलियां और 16 बोतलें कोडिन की बरामद की गई।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 2 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 2 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 14 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश