बिना आदेश के लाखों की दवा खरीद मामले की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी

धनबाद। बिना वरीय अधिकारियों के आदेश के सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाखों की दवा खरीद मामले की जांच के लिए सिविल सर्जन ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। इस कमेटी में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ जफरूल्लाह, सदर सीएचसी के पूर्व प्रभारी डॉ आलोक विश्वकर्मा और आरसीएच ऑफिसर डॉ विकास राणा को रखा गया है। कमेटी को जल्द मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। कमेटी के सदस्यों की मानें तो एक-दो दिनों में जांच शुरू कर दी जाएगी।

बता दें कि सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिविल सर्जन अथवा वहां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार के आदेश के बिना लाखों रुपए की दवा खरीद ली गई है। दवा खरीद का आरोप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक अकाउंट मैनेजर संचित श्रीवास्तव पर लगा है। अवैध तरीके से खरीदी गई इन दवाओं की आपूर्ति जनवरी 2021 से शुरू कर दी गई थी। बिना अधिकारियों को भनक लगे इन दवाओं का वितरण भी अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में करवा दिया गया था। पिछले महीने दवा आपूर्तिकर्ता एजेंसी द्वारा भुगतान के लिए बिल दिए जाने के बाद अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई। भुगतान पर रोक लगाते हुए मामले की जांच कराई जा रही है।

 

 

 

 

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस