बिना डॉक्टरी सलाह लोग खा रहे आइवरमेक्टिन की दवा

कोरोना संक्रमण से बचाव और संक्रमितों में वायरस लोड कम करने में प्रभावी साबित हो रही परजीवी कीड़ों को मारने वाली दवा आइवरमेक्टिन की बिक्री इस समय जोरों पर है। औषधि विभाग के सहायक औषधि नियंत्रक विश्वजीत दास गुप्ता के अनुसार, बाजार में तीन बड़ी कंपनियों की दवा उपलब्ध है। पहले औसतन 6000 यूनिट की बिक्री पूरे साल में होती थी। थोक दवा विक्रेताओं के अनुसार औसतन हर दिन दो सौ यूनिट बिक रही है। नवरूप मेडिको के सुनील कुमार के अनुसार पहले एक माह में एक-दो लोग आते थे, आज हर दिन करीब दस यूनिट की बिक्री हो रही है। एम्स, एनएमसीएच और पीएमसीएच के आसपास इसकी बिक्री काफी अधिक है। तो वहीं गत वर्ष से 350 फीसद अधिक यूनिट (एक स्ट्रिप में दो गोली) की अगस्त और सितंबर में ही बिक्री हो चुकी है। विगत दो माह में राजधानीवासी दो लाख से अधिक गोलियां खा चुके हैं। आलम यह है कि कई दुकानों में जाने पर किसी में एक में यह दवा मिल रही है। यह आलम तब है जब दुष्प्रभावों को देखते हुए बिना डॉक्टरी सलाह इसे नहीं लेना है। दरअसल आइवरमेक्टिन कई प्रकार से कोरोना वायरस पर असर करती है। यह वायरस को संक्रमित मनुष्य के अंदर जाने से रोकती है। साथ ही कोशिका के अंदर न्यूक्लीयस में भी जाने से रोकती है। यह अन्य दवाओं जैसे डॉक्सीसाइक्लीन व हायड्रोक्सी क्लोरोक्यून के साथ मिलकर भी प्रभावी कार्य करती है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई