बिहार के देवरिया में मेडिकल स्टोर सीज, लाखों रुपए की दवाएं जब्त

Deoria: बिहार के देवरिया (Deoria) जिले में औषधि निरीक्षकों की ज्वाइंट टीम ने मिलकर वकीलगंज चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। जांच में मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित पाया गया जिसके बाद मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। निरीक्षकों ने छापेमारी कर मेडिकल स्टोर से 1.84 लाख रुपए की दवाएं जब्त कर ली।

2 संदिग्ध दवाओं का नमूना लिया (Deoria) 

छापेमारी के दौरान  जब्त दवाओं में 2 संदिग्ध दवाओं का नमूना भी लिया। छापे के वक्त 2 अन्य मेडिकल स्टोर के बिक्री लाइसेंस वैध मिलने पर उनके यहां से एक-एक दवाओं का सैंपल कलेक्ट किया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के आदेश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गोरखपुर ने महाराजगंज के ड्रग इन्स्पेक्टर शिव कुमार नायक, कुशीनगर के ड्रग इन्स्पेक्टर दीपक कुमार पाण्डेय तथा जिले के ड्रग इन्स्पेक्टर रूद्रेश त्रिपाठी की ज्वाइंट टीम गठित की। ज्वाइंट टीम ने गौरी बाजार-हाटा मुख्य मार्ग पर स्थित वकीलगंज चौराहे पर शेर मोहम्मद द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई।

बिना लाइसेंस के चल रहा था मेडिकल स्टोर 

जांच के दौरान ये सामने आया कि मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से संचालित हो रहा है। औषधि निरीक्षकों की ज्वाइंट टीम ने 1.84 लाख की दवाओं को जब्त कर लिया। इस दौरान टीम ने  2 संदिग्ध दवाओं का सैंपल भी जांच में भेजने के लिए कलेक्ट किया। टीम ने चौराहे पर स्थित सिंह मेडिकल स्टोर और न्यू नेशनल मेडिकल स्टोर की भी जांच की। दोनों मेडिकल स्टोर के संचालकों ने लाइसेंस दिखाया। ड्रग इन्स्पेक्टर रूद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि अवैध तरीके से चल रहे मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बिहार के अररिया में 2,500 कफ सिरप की बोतलें बरामद

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 15 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 22 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़