बीएचयू के वैज्ञानिकों ने बनाई लाइलाज भूलने की बीमारी की आयुर्वेदिक दवा

वाराणसी. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय के वैज्ञानिकों ने इसकी ऐसी दवा तैयार की है जिससे भूलने की बीमारी का सटीक इलाज संभव है। ऐसा वैज्ञानिकों का दावा है।

86 मरीजों पर हुआ शोध
ये दवा आयुर्वेद संकाय के काय चिकित्सा विभाग के वैज्ञानिकों (वैद्यों) ने बनाई है। उनका दावा है कि देश में पहली बार इस तरह की दवा बनाई गई है जिससे भूलने की बीमारी का अंत हो सकता है।

आयुर्वेद संकाय के मानस चिकित्सा इकाई के प्रोफेसर डॉ जेएस त्रिपाठी तथा उनकी एक पूर्व शोध छात्रा डॉ. रिचा त्रिपाठी ने इस दवा को बनाया है। उनका कहना है कि भूलने की गंभीर बीमारी से पीड़ित 86 मरीजों को ये दवा दी गई जिसमें 40 से 85 वर्ष तक के मरीज शामिल रहे।

प्रो त्रिपाठी के मुताबिक शोध के दौरान पाया गया कि दवा सभी मरीजों पर कारगर है। शोध अभी जारी है।
चूहों पर कारगर रही है दवा

प्रो त्रिपाठी के मुताबिक इंसान से पहले इस दवा का प्रयोग चूहों पर किया गया। उस दौरान देखने को मिला कि उनकी दिमागी हालत में शनै-शनै सुधार हो रहा है।

डॉ ऋचा त्रिपाठी ये दवा है ब्राह्मी घृत
प्रो त्रिपाठी के अनुसार ये एक तरह का पाउडर है, जिसे देसी घी में मिला कर बनाया जाता है। इसे “ब्राह्मी घृत” कहते हैं। डॉ. त्रिपाठी के अनुसार यह दवा मरीजों को प्राणुदान काल अर्थात खाली पेट ही दी जा सकती है।

पंचकर्म से भी संभव है इलाज
डॉ. त्रिपाठी का कहना है कि इस भूलने की बीमारी यानी अल्जाइमर डिमेंसिया के इलाज की एक और विधि भी अपनाई जा सकती है। इसके तहत पंचकर्म प्रक्रिया अनाई जाती है। इससे दिमाग की कोशिकाओं की जटिलता समाप्त हो जाती है। इसे भूलने की बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को महीने भर तक दिया जाता है।

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 7 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 7 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 8 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 8 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 16 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त