बीपी और दर्द समेत 35 दवाओं के सैंपल फेल, बाजार से वापस मंगाया स्टॉक

सोलन (हप्र)। केंद्रीय दवा मानक नियंत्रक संगठन (सीडीएससीओ) ने नवंबर माह का ड्रग अलर्ट जारी किया है। इसमें देशभर में बनी 35 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इनमें छह दवाएं हिमाचल प्रदेश में बनी हैं। सीडीएससीओ ने देशभर में 1158 दवाओं की जांच की। इसमें 35 के सैंपल नॉट ऑफ स्टैंडर्ड घोषित किए गए। हिमाचल की जो दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं, वे सोलन के बीबीएन और सिरमौर की हैं। हाई ब्लड प्रेशर, घुटनों का दर्द और पेट के कीड़ों सहित दर्द की दवा के सैंपल फेल होने के बाद ड्रग विभाग ने सभी उद्योग को बाजार से दवाओं के बैच के स्टाक वापस लाने का निर्देश दिया है। झाड़माजरी स्थित बायोजेनेटिक ड्रग्स कंपनी में निर्मित आइबूप्रोफिन टेबलट का बैच नंबर 01019-बीजेए36, झाड़माजरी स्थित लाइफ विजन हेल्थकेयर कंपनी में निर्मित टेलमिस्त्रटन टेबलेट का बैच नंबर एलवीटी-28800, नालागढ़ स्थित एल्फिन ड्रग्स की एल्बेंडाजोल दवा का बैच नंबर जी002-2561, बद्दी स्थित कंपनी प्रीत रेमीडीज में निर्मित केडप्रिल यानी रामीप्रिल टेबलट का बैच नंबर जैडपीआर0037, बद्दी स्थित साल्स फार्मास्यूटिकल में निर्मित मेडटवायन दवा का बैच नंबर एसपीटी 190048ए व कालाअंब स्थित सिबायसिज फार्मास्यूटिकल कंपनी में निर्मित डॉक्सीगार्ड का बैच नंबर एसओसी-615एफ का सैंपल मानकों पर खरा नहीं उतरा है। डिप्टी ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर का कहना है कि खराब बैच नंबर की दवा का स्टाक बाजार से वापस मंगवाने का निर्देश दिया है। प्रदेश के जिन उद्योगों की दवा के सैंपल फेल हुए हुआ, उनसे रिपोर्ट मिलने के बाद जवाब मांगा जाएगा व कार्रवाई होगी। प्रोडक्ट लाइसेंस भी सस्पेंड किया जाएगा।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर