बेहद गुणकारी है मीठा नीम, इसे खाली पेट चबाने के हैं ढेरों फायदे

अपने रोजाना की दिनचर्या में स्वस्थ आदतों को अपनाकर और मामूली बदलावों के साथ हेल्दी रह सकते हैं। अपनी सुबह की दिनचर्या में कुछ कड़ी पत्तों (मीठा नीम) को शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। कड़ी पत्ते आमतौर पर लगभग हर भारतीय रसोई में पाए जा सकते हैं। ये पत्ते खाने में एक खास स्वाद और सुगंध जोड़ते हैं। लेकिन साथ ही सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। कड़ी पत्ता व्यक्ति की त्वचा, बालों और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। अपने भोजन के तड़के में शामिल करने के अलावा, रोज सुबह खाली पेट ताजा कड़ी पत्ते भी चबा सकते हैं।

www.myupchar.com से जुड़े डॉ. लक्ष्मीदत्ता शुक्ला का कहना है कि कड़ी पत्ते में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। इसे मीठी नीम के नाम से भी जाना जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस और कई तरह के विटामिन्स होते हैं जो कि शरीर को एनीमिया, हाईबीपी, मधुमेह आदि बीमारियों से बचाने में मदद सकते हैं। इसमें विटामिन बी2, बी6 और बी9 की भरपूर मात्रा होती है, जो बालों को घने और मजबूत बनाने में मदद करती है। जानिए खाली पेट कड़ी पत्ता चबाने के क्या-क्या लाभ हो सकते हैं।

बालों को झड़ने से रोकता है
कड़ी पत्ते बालों के झड़ने से लड़ने में मदद कर सकते हैं। सुबह सबसे पहले एक गिलास पानी पीने के कुछ मिनटों के बाद कुछ ताजा कड़ी पत्ते चबा सकते हैं। पत्तियों को ठीक से चबाएं और नाश्ता करने से कम से कम 30 मिनट पहले इसका सेवन करें। इसके अलावा कड़ी पत्तों का हेयर टॉनिक भी बना सकते हैं। इसके लिए पत्तों को इतना उबालें कि पानी में घुल जाएं और पानी का हरा रंग हो जाए। इसे बालों में 15-20 मिनट लगाएं। इससे फायदा पहुंचेगा।

पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है
खाली पेट कड़ी पत्ते का सेवन विशेष रूप से बेहतर पाचन स्वास्थ्य के साथ जुड़ा हुआ है। जब खाली पेट सेवन किया जाता है, तो कड़ी पत्ते पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करते हैं और मल त्याग में मदद करते हैं। यह कब्ज से राहत दिलाने में भी मदद कर सकता है।

मॉर्निंग सिकनेस से छुटकारा
कड़ी पत्ता मॉर्निंग सिकनेस यानी सुबह-सुबह होने वाली कमजोरी, मतली और उल्टी से लड़ने में भी सहायक है। यह पाचन क्रिया को बढ़ाता है जो इन बीमारियों का इलाज करने में मदद करता है।

वजन घटाता है
कड़ी पत्ते को चबाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। बेहतर पाचन, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना, बेहतर कोलेस्ट्रॉल का स्तर इसमें सपोर्ट करता है।

दिल की बीमारियों से बचाता है
कड़ी पत्ते में ब्लड कोलेस्ट्रॉल कम करने का गुण होता है। इससे दिल की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल का ऑक्सीकरण होने से रोक देते हैं। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती नहीं और दिल से जुड़ी परेशानियों का जोखिम कम होता है।

एनीमिया का जोखिम कम करता है
शरीर में खून की कमी के कारण एनीमिया होता है और इस रोग से निजात पाने के लिए कड़ी पत्ते का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें अधिक मात्रा में आयरन और फोलिक एसिड होता है।

मधुमेह में लाभकारी
शरीर में इंसुलिन की गतिविधि को प्रभावित कर ब्लड से शुगर से स्तर को कम करने में कड़ी पत्ता मदद करता है। फाइबर की मात्रा भरपूर होने से इस बीमारी से जूझ रहे रोगियों के लिए फायदेमंद है।

  • Related Posts

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 14 views
    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 14 views
    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 12 views
    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 12 views
    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 12 views
    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 20 views
    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक