प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार युवक को 10 साल कैद

चंडीगढ़। जिला अदालत ने प्रतिबंधित इंजेक्शन और हेरोइन के साथ पकड़े गए मोहाली निवासी प्रमोद कुमार को 10 साल कैद और 1.10 लाख रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। दोषी के खिलाफ यह मामला 12 अक्टूबर, 2018 को सेक्टर-49 थाना पुलिस ने दर्ज किया था। जानकारी अनुसार पुलिस टीम सेक्टर-48 सी स्थित सरकारी स्कूल के पास गश्त कर रही रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस वीटा मिल्क बूथ के पास पहुंची तो मोहाली फेज-11 की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। उसके पास एक लिफाफा था। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और पीछे मुडक़र तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस ने शक होने पर उसको दबोच लिया। पूछने पर उसने अपना नाम प्रमोद कुमार बताया। लिफाफा चेक करने पर उसमें 30 नशीले इंजेक्शन और 20 ग्राम हेरोइन मिली। पूछने पर वह इसका कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर पाया। इसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया था।

Related Posts

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

फरीदाबाद (हरियाणा)। लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई औषधि विभाग और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने की। टीम…

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी का मामला सामने आया है। एक दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम तक सील कर दिया गया है। दवाओं के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 1 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 12 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील