बोरोप्लस क्रीम और च्यवनप्राश समेत 5 आयुर्वेदिक उत्पाद अब औषधि के दायरे में

हैदराबाद। बोरोप्लस क्रीम और च्यवनप्राश समेत 5 आयुर्वेदिक उत्पाद औषधि के दायरे में आ गए हैं। इस संबंध में तेलंगाना उच्च न्यायालय ने 25 साल पुराने कर विवाद में फैसला सुनाया है।

कोर्ट के अनुसार हिमामी और इमामी कंपनियों द्वारा उत्पादित और बिक्री किए जाने वाले पांच आयुर्वेदिक उत्पाद – नवरत्न तेल , गोल्ड हल्दी क्रीम, बोरोप्लस एंटीसेप्टिक क्रीम, बोरोप्लस प्रिकली हीट पाउडर और सोना चांदी च्यवनप्राश – सौंदर्य प्रसाधनों के बजाय अब औषधियों की श्रेणी में आएंगे।

दोनों कंपनियों को अतिरिक्त कर से मिलेगी छूट

हाईकोर्ट के इस फैसले से इन दोनों सहयोगी कम्पनियों को कुछ अतिरिक्त कर बोझ से छुट मिलेगी। दरअसल, कॉस्मेटिक उत्पाद के रूप में 20 प्रतिशत जीएसटी लगेगा और यदि इसे उपचारात्मक गुणों वाली दवा के रूप में मान्यता मिलती है तो यह 10 फीसदी होगा। यह सब कर निर्धारण वर्ष 1996-97 से शुरू हुआ। राज्य ने उन्हें सौंदर्य प्रसाधन के रूप में मानना शुरू किया और उन पर 20 फीसदी बिक्री कर लगाया।

न्यायमूर्ति पी सैम कोशी और न्यायमूर्ति एन तुकारामजी की खंडपीठ ने दोनों पक्षों को सुना और कहा कि पांचों उत्पाद दवाओं की श्रेणी में आते हैं। यह विवाद निरोग दंत पाउडर लाल सहित छह उत्पादों के इर्द-गिर्द घूमता है। इनका निर्माण और बिक्री दोनों सहयोगी कम्पनियों द्वारा की जा रही है।

कर अधिकारियों ने उन्हें सौंदर्य प्रसाधन के रूप में वर्गीकृत किया और उन पर 20 प्रतिशत कर लगाना शुरू कर दिया। दंत पाउडर के संबंध में बिक्री कर अपीलीय न्यायाधिकरण द्वारा कॉस्मेटिक उत्पाद मानने के निर्णय को कम्पनियों द्वारा भी स्वीकार किया गया।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन