औषधि विभाग ने दवा दुकानों पर रेड, 9 स्टोर करवाए बंद

देहरादून। औषधि विभाग ने दवा दुकानों पर छापेमारी की। विभाग ने निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर 9 मेडिकल स्टोरों को बंद करवा दिया है। औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने पछवादून क्षेत्र में 14 मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान फार्मासिस्ट न मिलने और अन्य कई अनियमितताएं पाए जाने पर नौ मेडिकल स्टोरों को बंद करवा दिया है। मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस भी जारी किए हैं। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने और दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर संबंधित मेडिकल स्टोर के लाइसेंस रद करने की कार्रवई की जाएगी।

अनियमितता की मिली थी शिकायतें

औषधि नियंत्रण विभाग को पछवादून क्षेत्र की दवा दुकानों में अनियमितता की शिकायतें मिल रही थी। इसके चलते ड्रग इंस्पेक्टर मानेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने सबसे पहले सेलाकुई में राजकीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के पास छह मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षक किया।

औषधि विभाग

इस दौरान तीन मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट और मालिक दोनों ही गायब मिले। मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी और नारकोटिक्स ड्रग का रिकॉर्ड नहीं मिला। एक्सपायर दवाओं को रखने के लिए अलग से बॉक्स भी नहीं बनाए गए थे और मेडिकल स्टोर में गंदगी पाई गई। ड्रग इंस्पेक्टर ने तत्काल मेडिकल स्टोर को बंद कर दवा के क्रय और विक्रय पर रोक लगा दी।

उसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने सेलाकुई, सहसपुर और बरोटीवाला में आठ मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह में फार्मासिस्ट, स्टॉक, नारकोटिक्स और एक्सपायर दवाओं के रिकॉर्ड नहीं मिले। दवाओं के भंडारण व कोल्ड चेन की व्यवस्था में भी अनियमितताएं पाई। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर को बंद करवा दिया।

ड्रग इंस्पेक्टर मानेंद्र सिंह राणा ने बताया कि नौ मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी कर व्यवस्था में सुधार और संबंधित दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुधार न होने और दस्तावेज उपलब्ध न करवा पाने की स्थिति में संबंधित मेडिकल स्टोर के ड्रग लाइसेंस को कैंसिल कर दिया जाएगा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन