ब्रांडेड फार्मा की 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक बरामद, आरोपी कारोबारी फरार

गया (बिहार)। ब्रांडेड फार्मा कंपनियों की 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक उत्पाद जब्त किया गया है। आरोपी कारोबारी मौके से फरार हो गया।यह कार्रवाई जिले के मानपुर प्रखंड के मुफस्सिल थाना के भूसंडा देवी स्थान स्थित संजीत कुमार विश्वकर्मा के घर पर की गई। ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के एमडी मुस्तफा हुसैन ने थाना पुलिस के सहयोग से ये सामान बरामद किया है।

ये नकली दवाएं की बरामद

मकान से बरामद दवाओं में बीपी की दवा चैमरल फोर्ट टैबलेट, गैस की पैन 40, सीपला डीन वुड़ा कोस्ट इनहेलर, हिमालया कम्पनी के फेस वॉश, औस्थलीन सिरप, डिटॉल एंटीसेप्टिक, शुगर फ्री गोल्ड ज़ाइडस का सिरप शामिल हैं। इनके अलावा, स्टेमेटील टैबलेट एभील इंजेक्शन शोमेंटैक्स कैनकोर करवोफेज टैबलेट जब्त् की हैं। इनकी बाजारी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।

थाना अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि भूसंडा देवी स्थान स्थित संजीत विश्वकर्मा के मकान में किराएदार गया निवासी अमित कुमार अपने एक सहयोग के साथ मिलकर नकली दवा का धंधा काफी समय से चला रहा था। छापेमारी की जानकारी मिलने पर नकली दवा कारोबारी अमित कुमार मौके से फरार हो गया। फिलहाल मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी