सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान सिपाहीजाला जिले के एनसी नगर इलाके से इन्हें बरामद किया।
यह है मामला
सोनामुरा पुलिस रात्रि में गश्त कर रही थी। इस दौरान सिपाहीजाला जिले के एनसी नगर इलाके से एस्कफ कफ सिरप की बोतलें मिली। पुलिस को सिरप की 345 बोतलें लावारिस हालत में मिलीं। इन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। इसके बाद, सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करते हुए इन बोतलों को जब्त कर लिया गया।

इस मामले में सोनामुरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। जब्त किए सिरप की बाजार कीमत लगभग 3 लाख 45 हजार रुपये है। सोनामुरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी इंस्पेक्टर तापस दास ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बात की जांच कर रहे हैं कि अवैध रूप से जब्त यह कफ सिरप किसकी है। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध सामानों के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।





