ब्लड प्रेशर की दवा बंद करने पर दोबारा पड़ रहा ब्रेन स्ट्रोक, रहें अलर्ट!

कानपुर। ब्लड प्रेशर यानी बीपी की दवा बंद करने और फॉलोअप में चेक अप नहीं कराने से ब्रेन स्ट्रोक दोबारा पडऩे के मामले सामने आने लगे हैं। इस रोग के पीडि़तों को सावधानी बरतने की खास रूरत है।

38 रोगियों को हार्ट अटैक आया

हैलट इमरजेंसी में तीन रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। इनको ब्लड प्रेशर की दवा बीच में बंद करने से दोबारा ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था। इसी तरह ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होने से 38 रोगियों को हार्ट अटैक आया। निमोनिया से दो रोगियों की मौत हो गई है। हैरानी की बात है कि मात्र 10 घंटे में हैलट इमरजेंसी में ऐसे 30 रोगियों को भर्ती किया गया।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि ब्लड प्रेशर की दवा बंद करने और फॉलोअप में चेक अप नहीं कराने से रिपीट ब्रेन स्ट्रोक के रोगी आ रहे हैं। तीन रोगियों को भर्ती किया गया है। वायरल संक्रमण के रोगियों की भी संख्या बढ़ गई है। इससे सांस रोगियों को निमोनिया हो रहा है। विंटर डायरिया के रोगी भी आ रहे हैं।

निमोनिया से दो की मौत

रावतपुर निवासी जगन्नाथ (54) और जरीब चौकी क्षेत्र के रहने वाले नारायण (61) की वायरल संक्रमण के बाद निमोनिया से मौत हो गई। एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर राकेश वर्मा ने बताया कि ओपीडी में 1106 रोगी आए। इमरजेंसी में 58 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हार्ट अटैक की पुष्टि होने पर 38 रोगियों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 16 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार