भाजपा नेता के मेडिकल स्टोर पर रेड

अमरोहा (उ.प्र.)। ड्रग विभाग की टीम ने पुलिस के साथ जोया स्थित भाजपा नेता के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां से भारी संख्या में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर मुरादाबाद ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। विभाग को सूचना मिली थी कि जिले में हाई पेन किलर और मानसिक रोगियों को दी जाने वाली दवाओं की खुलेआम बिक्री हो रही है। इन दवाओं का इस्तेमाल युवा वर्ग नशे के रूप में कर रहे हैं।
भाजपा नेता के मलिक मेडिकल स्टोर से इन दवाओं की बिक्री की शिकायत पर टीम ने दबिश दी। मेडिकल स्टोर से बिना डॉक्टर के पर्चे के प्रतिबंधित दवाएं खरीदीं की पुष्टि होने पर मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। ड्रग इंस्पेक्टरों ने मेडिकल स्टोर को खंगालना शुरू किया तो 301 प्रतिबंधित इंजेक्शन और बड़ी संख्या में नशीले टेबलेट व कैप्सूल बरामद हुए। इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर नरेश मोहन में पुलिस में शिकायत देकर डॉ. नागेंद्र ङ्क्षसह, फार्मासिस्ट नितिन शर्मा, शहरान, मोहम्मद मसूद, मोहम्मद शोएब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शहरान, मोहम्मद मसूद व मोहम्मद शोएब को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। फार्मासिस्ट नितिन शर्मा व डॉ. नागेंद्र ङ्क्षसह फरार है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस