भारत की वैक्सीन बनाने की क्षमता का विश्व में बज रहा डंका, कई देश कार रहे तारीफ

नई दिल्ली। भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी होने के बावजूद कई देशों को कोरोना वैक्सीन भेज रहा है। वह भी अपने देश में चल रहे टीकाकरण अभियान को प्रभावित किए बिना। भारत की इस दरियादिली की सभी देश तारीफ कर रहे हैं और अब संयुक्त राष्ट्र महासचिव ऐंतोनियो गुतेरस ने भी भारत की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने भारत की वैक्सीन बनाने की क्षमता को दुनिया के लिए सर्वश्रेष्ठ संपदा जैसा बताया है। मीडिया से बात करते वक्त संयुक्त राष्ट्र चीफ ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि भारत में बड़े पैमाने पर स्वदेशी वैक्सीन बनाई जा रही है।

हम इसके लिए भारतीय संस्थानों के संपर्क में हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि दुनियाभर में वैक्सीनेशन कैंपेन को सफल बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत की वैक्सीन बनाने की क्षमता आज दुनियाभर के लिए एक सर्वश्रेष्ठ संपदा है। मुझे उम्मीद है कि दुनिया यह समझे कि इस संपदा का पूरा इस्तेमाल किया जाए। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत अपने पड़ोसी देशों को वैक्सीन की 55 लाख से ज्यादा खुराकें तोहफे में दे चुका है।

साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत अब ओमान, CARICOM देशों, निकारगुआ,पैसिफिक आइलैंड स्टेट्स को भी कोरोना वैक्सीन तोहफे में देने की योजना बना रहा है। उन्होंने बताया कि भारत अफ्रीका को 1 करोड़ वैक्सीन और 10 लाख वैक्सीन संयुक्त राष्ट्र के स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन देगा।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 11 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक