भारत ने वैक्सीन डोज का गैप बढ़ाया तो ब्रिटेन ने घटाया, अब UK में 8 सप्ताह बाद लगेगी कोविशील्ड की दूसरी खुराक

भारत सरकार ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की दोनों डोज के बीच के अंतराल को बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने की घोषणा की थी। कहा जा रहा है कि सरकार ने ब्रिटेन के आधार पर यह फैसला लिया है। हालांकि ब्रिटेन ने कोविशील्ड टीके की दूसरी डोज का समय 12 से घटाकर 8 सप्ताह कर दिया है।

एनएचएस इग्लैंड ने ट्वीट कर इसकी जानकारी है। ट्वीट में कहा गया है, ”आज सरकार ने कहा कि COVID वैक्सीन की दूसरी खुराक सप्ताह की जगह 8 सप्ताह पर दी जाएगी। लोगों को टीका लेना चारी रखना चाहिए। इसके लिए एनएचएस से संपर्क करने की आवश्यकता नहीं है। जिन लोगों को अपने अफ्वाइंटमेंट को आगे बढ़ाना चाहिए, उन्हें बताया जाएगा कि वे ऐसा करने में कब सक्षम होंगे।”

देश में कोरोना का कहर और वैक्सीन की किल्लत के बीच सरकारी समूह एनटीएजीआई ने कोविशील्ड टीके की दो खुराकों के बीच अंतर बढ़ाकर 12-16 हफ्ते करने की सिफारिश की थी। इससे पहले के प्रोटोकॉल के तहत कोविशील्ड की दो डोज के बीच छह से आठ सप्ताह का अंतर रखना होता था।  एनटीएजीआई ने यह भी कहा था कि जो लोग कोविड-19 से पीड़ित रह चुके हैं उन लोगों को स्वस्थ होने के बाद छह महीने तक टीकाकरण नहीं करवाना चाहिए।  पैनल ने कहा था, ”मौजूदा साक्ष्यों, खासकर ब्रिटेन से मिले साक्ष्यों के आधार पर कोविड-19 कामकाजी समूह कोविशील्ड टीके की दो खुराकों के बीच अंतराल को बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते करने पर सहमत हुआ है।”

अमेरिकी डॉक्टर ने Covishield की दोनों डोज में अंतर को जायज ठहराया
व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. एंथनी फौसी ने भी इसे सही ठहराया है। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “जब आप बहुत मुश्किल स्थिति में होते हैं, जैसी स्थिति अभी भारत में है, आपको कोशिश करनी होती है कि आप अधिक से अधिक लोगों को जल्दी से जल्दी टीका लगवा सकें। इसलिए मेरा मानना ​​है कि यह एक उचित दृष्टिकोण है।”

गुरुवार को भारत सरकार ने घोषणा की कि कोविशील्ड की पहली और दूसरी खुराक के बीच का अंतर मौजूदा 6-8 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह कर दिया है। यह तीन महीने में दूसरी बार है कि कोविशील्ड खुराक अंतराल को बढ़ाया गया है। सरकार के इस कदम ने एक बार फिर से आलोचना को जन्म दिया है। हालांकि, डॉ. फौसी ने कहा कि भारत सरकार का ह कदम टीके की प्रभावकारिता के दृष्टिकोण से भी फायदेमंद है।

  • Related Posts

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 4 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 5 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 3 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 3 views
    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 5 views
    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 17 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई