भारत बायोटेक ने सीडीएससीओ में जमा कराए बच्चों को दी जाने वाली वैक्सीन के आंकड़े

हैदराबाद। भारत बायोटेक ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों को लगाई जाने वाली कोवैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण के आंकडें केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ] के यहां जमा करा दिए हैं। कंपनी सूत्रों ने बताया कि इस वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी के लिए ये आंकडें जमा कराए गए हैं।

दवा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर ने मंगलवार को कहा कि उसे भारतीय दवा नियामक से अपनी दो डोज वाली कोरोना रोधी वैक्सीन जायकोव-डी के तीसरे चरण के ट्रायल करने की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने तीन डोज वाली जायकोव-डी भी तैयार की है, जिसके भारत के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआइ) से इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। यह 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को लगाई जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने दो से 18 साल की उम्र तक के बच्चों पर कोवैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण किया है। कंपनी के सूत्रों ने बुधवार कहा, ‘सीडीएससीओ को 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोवैक्सीन क्लीनिकल परीक्षण डाटा प्रस्तुत किया गया है। यह निर्माण प्लेटफॉर्म की सुरक्षा और वयस्कों में चरण 1, 2 और 3 क्लीनिकल परीक्षणों से अनुभवजन्य साक्ष्य के कारण संभव है।’

बता दें कि डब्ल्यूएचओ की रणनीतिक टीकाकरण विशेषज्ञ दल परामर्शदात्री (एसएजीई) ने ईयूएल पर अपनी सिफारिशें देने एवं अन्य विषयों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को बैठक की थी। डब्ल्यूएचओ ने अपने ट्वीट में कहा, ‘कोवैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक लगातार डब्ल्यूएचओ को आंकड़े सौंप रही है और डब्ल्यूएचओ के अनुरोध पर 27 सितंबर को उसने अतिरिक्त सूचनाएं भी सौंपी। डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ फिलहाल इस सूचना की समीक्षा कर रहे हैं और यदि वह सभी चिंताओं का हल करता हैं तो डब्ल्यूएचओ मूल्यांकन अगले सप्ताह अंतिम रूप से हो जाएगा।’

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन भारत बायोटेक के कोरोना रोधी टीके कोवैक्सीन के लिए आपात उपयोग सूचीबद्धता (ईओएल) दर्जा मंजूर करने के बारे में अगले सप्ताह अंतिम फैसला करेगा। जारी किए गए ट्वीट में कहा, ‘डब्ल्यूएचओ और विशेषज्ञों का एक स्वतंत्र समूह इस बात को लेकर जोखिम/मूल्यांकन करने और अंतिम फैसला करने के लिए अगले सप्ताह बैठक करेंगे कि क्या कोवैक्सीन के लिए आपात उपयोग सूचीबद्धता मंजूर की जाए।’

 

 

 

 

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 11 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट