मंजीत हरियाणा केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष बने, विधिवत 29 को

अंबाला: हरियाणा स्टेट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के राज्य स्तरीय चुनावों की प्रक्रिया के तहत 15 अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय केमिस्ट भवन में मुख्य चुनाव आयुक्तबंसीधर मुखीजा और उनके सहायक अशोक गोयल, बलित नागपाल के समक्ष अंतिम समय तक 4 पदों के लिए 5 आवेदन प्राप्त हुए। प्रदेश अध्यक्ष के लिए मनजीत शर्मा पूर्व एडहॉक प्रदेशाध्यक्ष और प्रदीप सेठ ने आवेदन किया। राज्य महासचिव पद के लिए मात्र एक आवेदन अशोक सिंगला, कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद जिंदल, ऑडिटर के लिए राजीव खुराना का एक-एक आवेदन आया।

समय सीमा समाप्त होने से पूर्व संगठन हित में प्रदीप सेठ ने अपना नामांकन वापिस ले लिया। चारों पदों पर बारीकी से जांच करने के बाद आवेदन स्वीकार किए। प्रदीप सेठ के नामांकन वापसी के बाद प्रदेशाध्यक्ष पद पर मनजीत शर्मा, प्रदेश महासचिव पद पर अशोक सिंगला (तीसरी बार)विनोद जिंदल को कोषाध्यक्ष, राजीव खुराना को ऑडिटर पद पर निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। इस मौके पर 14 जि़लों के पदाधिकारी मौजूद थे। नव निर्वाचित प्रदेश महासचिव अशोक सिंगला ने संगठनात्मक एकता के लिए प्रदीप सेठ को राज्य का कार्यकारी अध्यक्ष एवं मदन लाल बजाज को एसोसिएशन चेयरमेन मनोनीत किया। अब 29 अक्टूबर को सिरसा में होने वाली बैठक में राज्य भर के मतदाताओं के सामने विधिवत चुनावी परिणाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त