मकान पर दबिश देकर नशीली गोलियों का जखीरा पकड़ा

श्रीगंगानगर (राजस्थान)। पदमपुर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35270 नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गई। थाना प्रभारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने निकटवर्ती गांव 37 जीजी घुद्दूवाला में एक मकान में दबिश दी। मकान में तलाशी के दौरान 107 बॉक्स में 26750 टेबलेट व 19 बॉक्स में 8520 टेबलेट्स बरामद की गईं। आरोपी रमेशचन्द्र पुत्र टोपन दास व महेन्द्र सिंह पुत्र जगदीश को नशीली दवाइयों सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 1,55,970 रुपए की नगदी भी बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ ने बताया कि इस कार्रवाई में हवलदार सुखा सिंह की अहम भूमिका रही। उन्होंने अपने मुखबिर लगाकर नशे की तस्करी का पता लगाया। इसके बाद प्लानिंग बनाकर आरोपियों के घर दबिश दी।  एसएचओ तिवाड़ी ने बताया कि आईजी डा. बीएल मीणा और एसपी हेमंत शर्मा की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हुए हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया जा रहा है ताकि युवा पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाया जा सके। इस मामले की जांच श्रीकरणपुर एसएचओ को सौंपी गई है। आरोपियों का रिमांड लेकर पता लगाया जाएगा कि उक्त नशीली दवाएं कहां से लाकर किसे बेचते थे।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन