मरीजों का इलाज करते मिला झोलाछाप, अवैध क्लीनिक किया सीज

भरतपुर (राजस्थान)। डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम ने स्थानीय लाल दरवाजा क्षेत्र में बंगाली क्लीनिक के नाम से प्रसिद्ध एक झोलाछाप के यहां छापामारी की। मौके पर क्लीनिक संचालक अशोक साहा मरीजों का इलाज करते मिला। क्लीनिक पर काफी मात्रा में एलोपैथी दवाइयां व उपचार करने के उपकरण पाए गए। वहीं, मरीजों को भर्ती कर ड्रिप लगाने के इंतजाम भी किए हुए थे। टीम ने सूचना देकर ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौधरी को मौके पर बुलवाया। बीसीएमओ ने क्लीनिक संचालक से प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिस संबंधी दस्तावेज मांगे तो संचालक ने एक सर्टिफिकेट दिखाया, जोकि केवल फस्र्ट एड संबंधी ही था।
इसके बाद बीसीएमओ ने क्लीनिक को सीज कर क्लीनिक संचालक अशोक को तीन दिन के अंदर मरीजों का उपचार करने संबंधी वैध दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस थमा दिया। वहां जमा हुई भीड़ ने बताया कि उक्त झोलाछाप करीब 20 सालों से यहां क्लीनिक चला रहा था। डीएसटी टीम प्रभारी एसआई हेमराज मीना ने बताया कि लाल दरवाजा में झोलाछाप द्वारा क्लीनिक चलाकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने अशोक साहा के बंगाली क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान क्लीनिक संचालक के पास प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिस संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। उसके यहां मरीज इलाज करा रहे थे तथा क्लीनिक में काफी मात्रा में दवाइयां व उपचार करने के उपकरण भी मिले। दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों की ओर से दी जाने वाली सैंपल की भी दवाइयां मिली। इस पर सीएमएचओ को सूचना देकर बीसीएमओ को मौके पर बुलवाया गया।

Related Posts

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

बठिंडा (पंजाब)। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील किया है। दवा बिक्री लाइसेंस को भी सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन…

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 10 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 14 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 13 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी