मरीजों के लिए अब 2 किमी. ज्यादा दौड़ेगी बाइक एंबुलेंस

नई दिल्ली। राजधानी में अब मरीजों के लिए बाइक एंबुलेंस 2 किमी. ज्यादा दौड़ेगी। हार्ट अटैक के बाद समय पर मरीज को अस्पताल पहुंचाने और मौके पर ही उन्हें जरूरी इलाज उपलब्ध करने वाली योजना मिशन दिल्ली में बदलाव किया गया है। आईसीएमआर और एम्स ने इस मिशन के लिए बाइक एंबुलेंस तैनात की हैं जो एम्स के आसपास तीन किलोमीटर के दायरे में हार्ट अटैक वाले मरीज को सुविधा उपलब्ध कराती है। अब यह दायरा बढ़ाकर 5 किलोमीटर तक कर दिया है। सफदरजंग अस्पताल भी बाइक एंबुलेंस के इस दायरे में आ चुका है। बाइक एंबुलेंस का दायरा बढ़ाने से करीब 20 से 25 लाख की आबादी इससे जुड़ जाएगी। 25 अप्रैल से शुरू हुई इस पहल के तहत 44 लोगों को समय रहते अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है। हार्ट अटैक आने के बाद शुरुआती 90 मिनट मरीज की जान बचाने के लिए सुनहरा वक्त माना जाता है, लेकिन सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों की कमी और जागरूकता कमी की वजह से हार्ट अटैक के रोगियों को समय रहते उपचार नहीं मिल पाता है। इसी को लेकर आईसीएमआर ने एम्स के साथ मिलकर ये पहल शुरू की थी जिसमें बाइक एंबुलेंस को तैनात किया है। इनके चालक पूरी तरह से प्रशिक्षित हैं।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 21 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई