मरीजों को मिलेगी सस्ती दवा

ग्वालियर। केेंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अमृत योजना के तहत जेएएच में जल्द ही मेडिकल स्टोर खोला जाएगा। इस स्टोर पर मरीजों को दवा व इंप्लांट पर 70 फीसदी की छूट मिलेगी। अभी तक प्रदेश के एम्स के साथ छह मेडिकल कॉलेजों में अमृत योजना के तहत मेडिकल स्टोर चलाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि अमृत योजना के तहत देशभर के 129 मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों में आने वाले मरीजों को दवाएं, सर्जिकल सामान, इंप्लांट सस्ता देने के लिए मेडिकल स्टोर खोलने का निर्णय लिया गया था। जेएएच में यह मेडिकल स्टोर जनवरी में खुलना था। प्रदेश सरकार और जीआरएमसी से एमओयू साइन होने और स्थान तय होने में देरी के चलते इतना समय लग गया।

आमतौर पर मेडिकल स्टोर संचालक थोक दवा विक्रेता से और थोक दवा विके्रता स्टॉकिस्ट से दवा खरीदते हैं। इन सभी का कमीशन होने के कारण दवा मरीज तक पहुंचते-पहुंचते उसे अधिक लाभ नहीं मिल पाता है। अब अमृत फार्मेसी सीधे कंपनी से दवा खरीदकर मरीजों को देगी। इसलिए मरीज को दवा सस्ती मिलेगी। प्रदेश सरकार ने इससे पहले जन औषधि केंद्र खुलवाए थे। इसके तहत शहर में चार जन औषधि केंद्र खोले गए थे। इन केंद्रों पर जेनरिक दवाएं ही मिलती थीं। इस कारण ये केंद्र सफल नहीं हो पाए। प्रोजेक्ट इंचार्ज भुजवेंद्र यादव ने बताया कि अमृत फार्मेसी में जेनरिक दवाओं के साथ-साथ कंपनी की दवाएं भी रहेंगी। साथ ही सर्जिकल सामान भी सस्ते में मिलेगा। कैंसर की दवाएं मरीज को बाजार से 40 से 60 प्रतिशत कम रेट में मिलेंगी। जेनरिक दवाएं करीब 70 प्रतिशत, एथिकल दवाएं 10 से 30 प्रतिशत और सर्जिकल सामान 40 से 60 प्रतिशत सस्ता मिलेगा। यहां अस्पताल के साथ-साथ कोई भी मरीज डॉक्टर का पर्चा दिखाकर दवा ले सकता है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन