मलेरिया ने तोड़ा रिकॉर्ड, बीमारी की राजधानी बन रही दिल्ली

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों ने अपने पैर फैला लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मलेरिया ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। हालांकि, डेंगू और चिकनगुनिया के केस बीते वर्षों के अनुपात में कम ही मिले हैं। सबसे ज्यादा मलेरिया के मामले दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के सेंट्रल, नजफगढ़ जोन में मिले हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में मलेरिया के 85 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सिर्फ दिल्ली में वर्ष 2012 में मलेरिया के 822 मामले सामने आए थे। इसके बाद 2013, 2014, 2015, 2016 में क्रमश: 514, 201, 310 और 454 मामले सामने आए, लेकिन इस वर्ष नवंबर के शुरू तक मलेरिया के 552 मामले सामने आ चुके हैं। उत्तरी एवं दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में 82, पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 50 जबकि 26 मामले दिल्ली कैंट में सामने आए हैं। यदि दिल्ली के बाहर से आए 546 मामलों को भी इसमें शामिल कर लिया जाए तो मलेरिया के मामले 1098 तक पहुंच जाते हैं।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 11 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट