कई दवा कंपनियों पर गिर सकती है गाज

हैदराबाद: अमेरिका के जेनेरिक दवा बाजार में पैठ रखने वाली भारतीय फर्मों पर गाज गिरने की संभावना बनी हुई है। इन कंपनियों पर प्रतिस्पर्धा संबंधी एंटी-ट्रस्ट कानूनों का उल्लंघन करके कृत्रिम रूप से दवाओं के दाम बढ़ाने का आरोप लगा है। प्रतिस्पर्धा कम रखने के लिए भारतीय दवा कंपनियां जेनेरिक दवा बाजार को आपस में बांटने पर राजी हो गईं। इससे कुछ दवाओं के दामों में एक हजार फीसदी तक का उछाल देखा गया है।

पहले अरबिंदो, टेवा व माइलान समेत छह जेनेरिक दवा निर्माताओं को ही इसके दायरे में रखा गया था। अब इस संबंध में आई शिकायतों के बाद 12 और दवा फर्म अमेरिकी जांच के दायरे में आ सकती हंै। इनमें सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज, ग्लेनमार्क और जाइडस जैसी कंपनियों के नाम भी शामिल हैं।

वॉशिंगटन के अटॉर्नी जनरल (एजी) बॉब फर्गुसन ने इस संबंध में एक बयान जारी कर कहा है कि उनके साथ 45 राज्यों के एजी ने संघीय अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इसमें कोर्ट से लंबित शिकायतों का जांच दायरा बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। इसके तहत दायरे में आने वाली कंपनियों को छह से बढ़ाकर 18 और प्रभावित दवाओं की संख्या को दो से बढ़ाकर 15 करने की मांग की है। इसमें एक्टाविस होल्डो, एक्टाविस फार्मा, एसेंड लेबोरेटरीज, एपोटेक्स कॉर्प, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, एमक्योर फार्मा, ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स, लैननेट कंपनी, पार फार्मा सैंडोज, सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज और जाइडस फार्मा (यूएसए) का नाम है। अगर कंपनियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होती तो जेनेरिक दवाओं के दाम 80 फीसदी तक नीचे आ सकते थे।

कंपनी इस मामले में सभी अमेरिकी नियामकों और एजेंसियों को पूरा सहयोग करेगी। वर्ष 2015 में अमेरिका में 74.5 अरब डॉलर (करीब 4,76,800 करोड़ रुपए) की जेनेरिक दवाएं बिकी थीं। इस मामले में डॉ. रेड्डीज का कहना है कि उसे अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी जांच के बारे में जानकारी है। माइलान ने अपने बयान में कहा है कि उसे अपनी तरफ से जांच करने पर ऐसा कोई सुबूत नहीं मिला। अन्य कंपनियों की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि भारतीय फार्मा कंपनियों का अमेरिका के जेनेरिक दवा बाजार के एक बड़े हिस्से पर कब्जा है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 11 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट