महामारी कम होने पर गुणवत्ता अनुपालन वाली कंपनियां मजबूत होंगीः पीरामल

नई दिल्ली : पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के चेयरमैन अजय जी पीरामल ने कहा है कि गुणवत्ता अनुपालन और नई नियामकीय जरूरतों को लेकर सजग फार्मास्युटिकल कंपनियां महामारी का असर कम होने पर अधिक मजबूत बनकर उभरेंगी।

पीरामल ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कंपनी की सालाना रिपोर्ट पर शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी के दवा कारोबार के मध्यम अवधि से लेकर दीर्घावधि में करीब 15 प्रतिशत की सालाना राजस्व वृद्धि की उम्मीद है।
उन्होंने कहा, मौजूदा हालात में फार्मा क्षेत्र एक आवश्यक उद्योग के तौर पर उभरा है जिसकी आज की बदलती दुनिया में और भी अहम भूमिका है।

पीरामल ने कहा कि आपूर्ति शृंखला के गतिरोधों और कच्चे माल की बढ़ती लागत के बीच आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित बनाए रखना बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि कंपनी की टीम इस दिशा में सक्रियता से लगी हुई हैं। उन्होंने गुणवत्ता और अनुपालन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि फार्मा क्षेत्र में इसकी अहमियत काफी बढ़ती जा रही है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस