महिला को कैल्शियम की बजाए चर्म रोग की दवा थमाई

भीलवाड़ा। सांगानेर की डिस्पेन्सरी में दवा लेने गई महिला रोगी को गलत दवा देने का मामला सामने आया है। युवती ने घर आकर दवा खाई तो उसकी हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत महात्मा गांधी चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराना पड़ा। परिजनों ने इस बारे में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी आगीवाल को लिखित में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार सांगानेर की युवती राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कैल्शियम की गोली लेने गई।
चिकित्सक नहीं मिला तो कंपाउण्डर ने दवा लिख दी। वह दवा वितरण केन्द्र पर पहुंची तो वहां महिला स्टाफ ने उसे कैल्शियम की बजाय चर्म रोग की दवा दे दी। घर जाकर उसने जैसे ही दवा खाई, तभी उसे उल्टी होने लगी। परिजन उसे महात्मा गांधी चिकित्सालय ले गए। अस्पताल की चिकित्सक डॉ. अंजु कोचर ने बताया कि कुछ समय बसद रोगी की हालत में सुधार आ गया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी आगीवाल ने बताया कि युवती के परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के दवा वितरण केन्द्र पर कार्यरत स्टाफ पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में लिखित में शिकायत भी दी गई है। मामले की जांच कराकर दोषी कर्मचारी पर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी