मां के गर्भ में शिशु तक पहुंचा कोरोना वायरस

प्रयागराज। कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा अभी तक सांस, मुंह और नाक से निकलने वाली ड्रापलेट्स और थूक से ही माना जाता था, लेकिन अब इसका एक और नया रूप सामने आया है। इस वायरस के मां के गर्भ तक भी अपनी पहुंच बना ली है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में कोरोना संक्रमित मां ने जिस बच्ची को जन्म दिया, वह कोरोना संक्रमित मिली है। इससे डॉक्टर भी हैरान हैं। इसकी प्रामाणिकता जानने के लिए मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. अमृता चौरसिया ने रिसर्च के लिए इसे केस स्टडी के रूप में लिया है। प्रतापगढ़ की कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का प्रसव 12 मई को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में कराया गया। आइसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) की गाइडलाइन का पालन करते हुए डॉक्टर की टीम ने प्रसव कराया। जन्म के तत्काल बाद ही नवजात बच्ची को ओटी से हटाकर सरोजनी नायडू चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में रखा गया। चूंकि मां कोरोना संक्रमित थी, इसलिए नवजात का सैैंपल भी जांच के लिए भेजा गया। 48 घंंटे बाद आई रिपोर्ट में वह भी संक्रमित मिली। ऐसे में यह सवाल खड़ा हो गया कि क्या नवजात को मां के गर्भ में ही कोरोना वायरस हो गया था? डॉ. अमृता चौरसिया बताती हैं कि यह एक नया वायरस है। इस पर तमाम अध्ययन चल रहे हैं। धीरे-धीरे यह पता चल रहा है कि शरीर के किस-किस हिस्से को यह प्रभावित कर सकता है। एसआरएन अस्पताल में महिला का प्रसव हमारी देखरेख में हुआ। प्रसव के दौरान प्रत्येक स्टेप को टीम ने गाइडलाइन के मुताबिक किया। यहां तक कि मां को नवजात को दिखाया तक नहीं गया है। जन्म के तुरंत बाद ही उसे मां से अलग करा दिया गया था। इससे यह साफ साबित होता है कि नवजात को गर्भ में ही कोरोना का संक्रमण हो गया था। इस मामले को आइसीएमआर को भी भेजेंगे। हम भी रिसर्च कर रहे हैं कि आखिर कोरोना वायरस गर्भ तक और फिर नवजात तक कैसे पहुंचता है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन