मार्किट में अमानक एंटीबायोटिक, प्रदेश में हड़कंप

भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वालों के लिए ऐसी खबर है जिसके बारे में जान वो परेशान हो जाएंगे। अब कौन चाहेगा कि अस्पताल से वो ऐसी दवा लेकर आए जिससे उसकी सेहत ठीक होने की जगह खराब हो जाए।

सूबे के सरकारी अस्पतालों में बंटने वाले तीन अहम एंटीबायोटिक दवाएं अमानक मिली हैं। इनमें एक दवा की एक्सपायरी फरवरी 2018 है, जबकि जांच रिपोर्ट 31 अक्टूबर 2017 को जारी की गई है। ऐसे में साफ है कि ज्यादातर अमानक दवा मरीज खा चुके होंगे।

प्रदेश की पब्लिक हेल्थ सप्लाई कॉरपोरेशन ने अब इन दवाओं का उपयोग रोकने के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन व सभी जिलों के मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों व सिविल सर्जन को पत्र लिखा है। अमानक मिलीं सभी दवाएं माडर्न लेबोरेट्रीज द्वारा बनाई गई हैं। बताया गया कि ओफ्लाक्सासिन (200 एमजी) और टिंडाजोल (600 , एमजी)- 28 अक्टूबर को जांच रिपोर्ट में ये दवा अमानक मिली। इसका बैच नंबर ओईटी 1701, निर्माण तिथि मार्च 2017 और एक्सपायरी फरवरी 2019 है।

लोग सवाल उठा रहे है कि जिन लोगों ने ये दवाएं खा ली, उनकी सेहत के साथ हुए इस खिलवाड़ के लिए क्या कोई जिम्मेदारी लेगा और कब तक आम लोगों की सेहत के साथ हो रहे इस खेल को चलाया जाएगा।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई