मास्क बनाने वाली फैक्ट्री लगी भीषण आग , जलकर हुई राख

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में शनिवार की तड़के मास्क बनाने वाली एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गयी, जिसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं हादसे से हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद रेस्क्यू टीम ने पहुँच कर फैक्ट्री में फंसे डी लोगों को बचाया। मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौजूद है और आग पर काबू पाने में जुट गयी।

मामला दिल्ली के मायापुरी स्थित मास्क फैक्ट्री का है, यहां आज सुबह आग लगने के बाद अफरा तफरी फ़ैल गयी।जानकारी के मुताबिक, आग मास्क बनाने वाले कारखाने की तीसरी मंजिल पर मशीनों और कच्चे माल में लगी थी। इस दौरान वहां काम करने वाले तीन लोग बिल्डिंग में फंस गए। मामले की सूचना जैसे ही पुलिस प्रशासन तक पहुंची, मौके पर डीएफएस की टीम पहुंच गयी और राहत बचाव कार्य शुरू करते हुए तत्काल फैक्ट्री में फंसे तीनों व्यक्तियों को बाहर निकाला।

हालंकि इस दौरान एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया था। तीनों पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां गंभीर तौर पर झुलसे व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मरने वाले शख्स की पहचान कर ली गयी है। उसका नाम जुगल किशोर था, वहीं अन्य फैक्ट्री से बचाये गए अन्य दो में 18 साल का अमन अंसारीऔर 24 साल का फिरोज अंसारी शामिल है।
घटनास्थल पर दमकल विभाग की भी आधा दर्जन गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है, हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि फैक्ट्री में आग कैसे लगी। फिलहाल पुलिस की टीम आगे की जांच में लगी है।

 

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए