मिलिट्री हॉस्पिटल से दवाई चुराने वाले रैकेट का पर्दाफाश, 40 लाख की दवाएं जब्त

आगरा। मिलिट्री हॉस्पिटल में सप्लाई होने वाली दवाओं को चुराकर बाजार में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। गैंग के सदस्य दवाओं पर लगे सप्लाई लेवल, क्यूआर कोड और बैच नंबर को थिनर से साफ कर देते थे। उस पर अपने नए लेवल लगाकर बेच देते थे। एएनटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर रैकेट के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 40 लाख की दवाएं और बिक्री में इस्तेमाल करने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।

यह है मामला

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को सूचना मिली थी कि आगरा में बड़े पैमाने पर सेना की दवाओं की सप्लाई की जा रही है। पुलिस की सर्विलांस टीम ने सूचना के आधार पर फुव्वारा मंडी के दवा बाजार में छापा डाला। यहां से पुलिस ने बड़ी मात्रा में दवाओं का जखीरा पकड़ा। यह दवाएं सेना के अस्पतालों में इस्तेमाल की जाती हैं। इनकी कीमत लगभग 40 लाख बताई गई है।

दवाओं से नॉट फोर सेल का लेवल हटाकर बाजार में बेचते थे

पूछताछ में पता चला कि ये गिरोह दवाओं से नॉट फोर सेल का लेवल थिनर से हटा देते थे। इसके स्थान पर कोड और एमआरपी अंकित कर देते थे। फिर इन्हें दवा बाजार में सप्लाई करते थे। आरोपियों को नंदू नामक युवक इन दवाओं की सप्लाई देता था।

ये सात आरोपी पकड़े गए

पुलिस ने अभी 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें महेंद्र उदवानी निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश, फरहान बेग नई बस्ती आगरा, नीरज राजौरा बुढ़ान सैय्यद आगरा, अजय गोयल सीताराम कालोनी बल्केश्वर आगरा, संस्कार गुप्ता बारह भाई गली बेलनगंज आगरा, प्रवेश राजपूत ताजगंज आगरा और राजेश भाटिया उर्फ राजू नॉर्थ ईदगाह आगरा के नाम शामिल हैं। सभी आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

डीसीपी सिटी ने बताया कि अवैध रुप से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। इस रैकैट में कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनके खिलाफ साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 2 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 3 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 3 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 5 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 11 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली