मेडिकल स्टोर्स पर छापामारी, प्रतिबंधित दवाओं के सैंपल लिए

सिद्धार्थनगर। मेडिकल स्टोर्स पर छापामारी कर प्रतिबंधित दवाओं के सैंपल लिए गए हैं। दो दवाइयों को जब्त भी किया गया है। यह कार्रवाई प्रशासन की संयुक्त टीम ने डुमरियागंज कस्बे के पांच मेडिकल स्टोरों पर की। छापे की सूचना से क्षेत्र के दवा दुकानदारों में हडक़ंप मचा रहा। कुछ दुकानदार अपने स्टोर का शटर गिराकर भाग गए।

यह है मामला

जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार डुमरियागंज, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के निर्देशन पर डुमरियागंज कस्बे में चलाई गई।

इन मेडिकल स्टोर पर किया निरीक्षण

मेडिकल स्टोर्स

टीम ने कस्बे के पाल मेडिकल स्टोर, सऊद मेडिकल स्टोर्स, राकेश मेडिकल स्टोर, डुमरियागंज मेडिकल स्टोर, भाटिया मेडिकल स्टोर, कसौधन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। नेपाल सीमा पर दवा की दुकानों से नशा बेचने की खबर पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया था। उन्होंने प्रतिबंधित दवा बेचने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की अगुवाई में संयुक्त टीम ने डुमरियागंज की दवा दुकानों पर रेड की। डुमरियागंज के मेडिकल स्टोर से पांच सैंपल लिए गए। वहीं, दो प्रतिबंधित दवा को सीज कर दिया।

नशे के प्रति जागरुकता रैली निकाली

नशीली दवाओं के सेवन एवं दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा डुमरियागंज क्षेत्र में जनजागरुकता रैली भी निकाली गई। रैली के दौरान नायब तहसीलदार डुमरियागंज, औषधि निरीक्षक नवीन कुमार, आबकारी निरीक्षक बांसी संजय कुमार पांडेय, आबकारी निरीक्षक इटवा ऋत्विक वर्मा, आबकारी निरीक्षक मोनी शुक्ल आदि मौजूद रहे।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 19 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 19 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश