मेडिकल स्टोर पर अब जेनेरिक दवाओं का अलग काउंटर बनाना जरूरी

रांची। मेडिकल स्टोर पर अब जेनेरिक दवाओं का अलग काउंटर बनाना जरूरी होगा। इस काउंटर के संचालन के लिए अलग से स्टाफ भी रखना होगा। साथ ही काउंटर पर यह स्पष्ट लिखना होगा कि यहां जेनेरिक दवाएं उपलब्ध हैं। यह निर्देश ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने जारी किए हैं। इन निर्देशों का सभी दवा दुकानदारों को पालन करना जरूरी होगा।

बता दें कि दवा दुकानदार जेनेरिक दवाएं रखते हैं और उको बेचते भी हैं। लेकिन दुकानदार मरीजों को यह नहीं बताते हैं कि उनकी दी गई दवा जेनेरिक है। जानकारी न होने से लोगों को सस्ती दवाएं नहीं मिल पाती हैं।

डीटीएबी व डीसीसी की बैठक में आदेश जारी

इस बारे में ड्रग कंट्रोलर जेनरल ऑफ इंडिया डॉ एस ईश्वरा रेड्डी की अध्यक्षता में ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (डीटीएबी) व डीसीसी की बैठक हुई। बैठक में विशेषज्ञों ने कहा कि जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के लिए यह जरूरी है कि दवा दुकानदारों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए जाएं। नई व्यवस्था का निर्णय देश के सभी औषधि निदेशालय, सीजीएचएस को भेजा जाएगा। निदेशालय के माध्यम से राज्य के दवा विक्रेताओं को सूचित करने को कहा गया है और

दवा दुकानदारों को जेनेरिक दवा के लिए अलग काउंटर बनाने के निर्देष दिए हैं।
इस संबंध में ड्रग कंट्रोलर ऋतु सहाय ने बताया कि आदेश मिल गया है। राज्य के सभी दवा दुकानदारों को अधिसूचना की कॉपी भेजी जाएगी और दुकानदारों को आदेश का पालन करने के लिए कहा जाएगा।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत