मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, संचालकों में मची अफरा-तफरी

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की खबर है। खास बात ये रही कि ये छापामार कार्रवाई हरियाणा पुलिस द्वारा की गई।

बताया गया है कि पंचकूला पुलिस ने गत दिवस मोहल्ला बांस मंडी स्थित सत्या मेडिकोज पर छापा मारा, हालांकि जब छापा मारा गया तो मेडिकल स्टोर बंद मिला। इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरातफरी मच गई। हरियाणा पुलिस के कर्मियों ने बताया कि प्रतिबंधित दवा सप्लाई करने के मामले में हदुपुरा के एक व्यक्ति को पकड़ा गया। उसी से पूछताछ के आधार पर मेडिकल पर छापामारा मारा गया।

उन्होंने कहा कि अब्दुल कादिर पुत्र साबिर हुसैन निवासी ¨हदुपुर थाना कोतवाली देहात को पंचकुला से 30 हजार प्रतिबंधित नशीली गोलियां के साथ पकड़ा गया था। आरोपी को रिमांड पर लेकर नजीबाबाद में जांच-पड़ताल की गई। पूछताछ में सामने आया है कि अब्दुल कादिर नजीबाबाद से नशीली गोलियां खरीदकर हरियाणा में सप्लाई करता था। छापेमारी के दौरान सत्या मेडिकोज बंद मिला। पकड़ा गया आरोपित मेडिकल स्टोर मालिक का नाम भी नहीं जानता। पुलिस ने बताया कि अब्दुल कादिर दवा सप्लाई का काम करता है। फिलहाल छापेमारी में पुलिस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिल पाई है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी